डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश में लोहाघाट में तहसीलदार लोहाघाट के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहाघाट के डाकबंगला क्षेत्र मे देवदार बनी में किए गए दो अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया है। तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट नगर क्षेत्र के देवदार बनी में हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा नगर में अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई से अब अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार ने बताया नगर में नए भवन बनाने की भी अनुमति नहीं है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट नगर की नुज़ूल भूमि में हो रहे नवनिर्माण तथा अतिक्रमण पर सख़्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि में नए भवन निर्माण कार्यों को नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा अगर जानकारी में नवनिर्माण की सूचना आती है तो उन निर्माण कार्यों को तत्काल ध्वस्त किया जाएगा। तथा अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए तथा पुराने अतिक्रमण को भी प्रशासन के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा लोहाघाट नगर में नजूल भूमि में नवनिर्माण पर रोक लगाई गई है।
आर्थिक दंड लगाया जाएगा
डीएम चंपावत मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है नवनिर्माण व अतिक्रमण पर प्रशासन सख़्त से सख्त कार्रवाई संबंधित के खिलाफ करेगा। जिन पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा उन्होंने एसडीएम लोहाघाट को नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को नवनिर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो पूर्व में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई है। वही अतिक्रमण टूटने पर लोगों ने कहा सभी लोगों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण और नए भवन निर्माण पर सख्ती करने से लोहाघाट नगर में हड़कंप मचा है। मालूम पूर्व में इनमें से एक अतिक्रमण को दो बार पहले भी ढहाया जा चुका है।