चंपावत जिले के विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब में 29 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जोड़ मेले को लेकर पुलिस व प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार मेले में देश-विदेश से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है सिख श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेला समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहेगा।
श्रद्धालुओं के लिए लगातार प्रसाद तैयार
गुरुद्वारा रीठा साहिब अपने मीठे रीठे के चमत्कार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु यहां मत्था टेकने पहुंचते हैं। भीड़ से बचने के लिए कई श्रद्धालु मेले से पहले और बाद में दर्शन करना पसंद करते हैं। मेले को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मेले को लेकर विभिन्न विभागों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अनुसार मेले के दौरान दुकानों की व्यवस्था की जा रही है तथा विभिन्न स्थानों से करीब 500 कार सेवक पहुंचने लगे हैं। गुरुद्वारे के अलावा रास्तों में जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई है जहां श्रद्धालुओं के लिए लगातार प्रसाद तैयार किया जाएगा। वही जोड़ मेले को लेकर एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया जोड़ मेले को सकुशल संपन्न करने के लिए यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है उन्होंने बताया पर्वतीय एवं संकरे रास्तों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
यातायात के लिए डायवर्जेंन व्यवस्था लागू
यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यकता अनुसार डायवर्जेंन व्यवस्था लागू की जाएगी तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा बड़े वाहनों को सुखीढाक क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाएगा जहां से श्रद्धालुओं को छोटे वाहनों के माध्यम से भेजा जाएगा। एसपी चंपावत में बताया मेला स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ जल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी ताकि नहाने के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कोई घटना घटित ना हो।
उन्होंने कहा जोड़ मेले को संपन्न करने के लिए चंपावत पुलिस पूरी तरह तैयार है उन्होंने श्रद्धालुओं से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है। विशेष कर दो पहिया से आने वाले सिख श्रद्धालुओं से। तथा मदद के लिए आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं के नंबर भी पुलिस के द्वारा जारी किए गए हैं। तथा सभी पुलिस अधिकारियों को जोड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने तथा यात्रियों की सहायता करने के निर्देश जारी किए गए हैं।