चंपावत जिले के लोहाघाट की प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोली ढेक झील के गेट मरम्मत कार्य के चलते खोलें गए है। जिस कारण झील से छोड़े गए पानी के चलते लोहावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नौका संचालकों के द्वारा भी नोका संचालक बंद किया गया है। कोली ढेक झील की देख रेख का कार्य सिंचाई विभाग लोहाघाट के द्वारा किया जाता है।
मानसून सत्र में झील के गेटों को दुरुस्त रखना
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आर0डी0 भट्ट की देखरेख में रुड़की से आई विशेषज्ञों की टीम के द्वारा झील के गेट की मरम्मत की जा रही है। अधिशासी अभियंता भट्ट ने बताया मानसून से पूर्व प्रत्येक वर्ष झील के गेटों में मरम्मत का कार्य विभाग के द्वारा करवाया जाता है। जिसके तहत झील के गेटों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन को सूचना दी गई तथा ग्रामीणों को भी सचेत किया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कोली झील के गेटों के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए गया जिनकी सफल टेस्टिंग की गई है। उन्होंने बताया मरम्मत का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र में झील के गेटों को चुस्त दुरुस्त रखना है ताकि मानसून काल में झीलों का जलस्तर बढ़ने पर सुचारू रूप से झील से जल निकासी की जा सके।