मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा चंपावत पहुंचे। चंपावत पहुंचने पर भाजपा नेताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया मुख्यमंत्री ने चंपावत जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित करोड़ों रुपए की लागत से बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात जिले की जनता को दी मुख्यमंत्री ने कहा उनका पूरा प्रयास है जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाया जाए ताकि लोगों को बाहर के अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के द्वारा नोनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई तथा पोलियो अभियान के तहत बेहतर कार्य करने के लिए सीएमओ चंपावत की सराहना की गई।
सिटी सेंटर का भूमि पूजन
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक व एमआरआई मशीन का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री बस स्टेशन चंपावत पहुंचे जहा मुख्यमंत्री के द्वारा सिटी सेंटर व कार्बेट ट्रेल तथा 124 करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण और किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनने वाले सिटी सेंटर का भूमि पूजन कर बुनियाद में अपने हाथों से ईट को रखा। रोडवेज बस स्टेशन मे हुई जनसभा को मुख्यमंत्री के द्वारा संबोधित किया गया। तथा मुख्यमंत्री के द्वारा सभा मे आई जनता बच्चों पूर्व सैनिकों व्यापारियों साधु संतों तथा कर्मचारियों से मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत जिले में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं तथा आगे को भी किए जाएंगे। ईश्वरण कई संगठनों व लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए गए।
कांग्रेस पर लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर देश नए-नए विकास आयाम छू रहा है तथा उत्तराखंड में भी ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं उन्होंने कहा जनता के सहयोग से 2027 में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस मुद्दा विभिन्न पार्टी है उसका कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में कांग्रेस खामी ढूंढने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीतिक करती है जन भावना को भड़काने का कार्य करती है कांग्रेस को प्रदेश वह देश में हो रहे विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा जनता कांग्रेस को बुरी तरह जानकारी चुकी है 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
गोल्जूयू कॉरिडोर परियोजनाओं पर कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा उनके प्रमुख उद्देश्य है प्रदेश में विकास कार्यों को करना जो वह लगातार करते रहेंगे। उन्होंने कहा चंपावत में गोल्जूयू कॉरिडोर शारदा कॉरिडोर साइंस सेंटर अंतर राज्य बस अड्डा, कार्बेट ट्रेल जैसी कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पूर्व की भांति अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की इस दौरान भाजपा नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।