मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी सेवानिवृत्त के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
खंडूड़ी ने राष्ट्र सेवा अनुशासन का उदाहरण किया प्रस्तुत
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद सार्वजनिक जीवन में भी खंडूड़ी ने अपनी ईमानदार कार्यशैली पारदर्शिता और सुशासन के माध्यम से अलग पहचान बनाई।
खंडूड़ी का योगदान सदैव याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में खंडूड़ी जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और विकास कार्यों को नई दिशा देने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सादगी स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।