सीएम धामी के द्वारा लोहाघाट नगर को दी गई सौगात के तहत लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान होने जा रहा है। निर्माण दाई सस्था पेयजल निगम के द्वारा लगभग 84 करोड रुपए की लागत से बनने वाली सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पेयजल निर्माण निगम के अभियंताओं ने बताया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है।
योजना का भूमि पूजन
नगर की सर्वे लगभग पूरी हो चुकी है एक महीने के भीतर ही लोहाघाट नगर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बताया जल्द ही योजना का भूमि पूजन किया जाएगा तथा बरसात के बाद निर्माण स्थल तल्ला बेट्टा में पंप हाउस निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया बरसात में कार्य करने में काफी दिक्कतें आती हैं जिस कारण बरसात के बाद योजना पर तेज गति से कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया योजना में 5 नए टैंकों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया मरोड़ाखान में टाॅप टैंक तथा भवल्टा मे 1200 केएल के टैंक का निर्माण होगा जहा से नगर के लिए डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइने बिछाई जाएगी। कहा जल्द योजना धरातल पर नजर आएगी।
टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू
निर्माण कार्य शुरू होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट नगर की जनता से जो वादा किया उसे निभाया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। जिसके लिए वह समस्त लोहाघाट नगर की जनता की और से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देता हूं। जिनके द्वारा लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कहा में नगर की जनता को विश्वास दिलाता हू कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही आने वाले कुछ वर्षों में सरयू नदी का साफ व स्वच्छ पानी नगर के प्रत्येक घर में पहुंचेगा।
खाली बर्तन लेकर सरयू नदी पहुंचे लोग
उन्होंने कहा कुछ लोगों के द्वारा नगर की जनता को भ्रमित किया जा रहा है वह लोग बिना किसी जानकारी के खाली बर्तन लेकर सरयू नदी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्य काफी गलत है बिना जानकारी के जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए। माहरा ने कहा नगर के सभी लोगों के सहयोग से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना धरातल पर उतरने जा रही है। जिसके लिए समस्त नगर वासियों को बधाई देते हैं और मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद। मालूम हो पेयजल की समस्या लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।