उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है इसी क्रम में कांग्रेस ने लालकुआँ में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन हल्दूचौड़ में किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा की विफलताओ को जनता के समक्ष रख समर्थन मांग रहे है ऐसे में प्रदेश में जनहित के 10 बड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे है
राम मन्दिर चोरी मामले में सरकार को घेरा
सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जल जंगल जमीन बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार और अयोध्या राम मन्दिर चंदा चोरी मामले में सरकार को घेरा। इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन का नाम लेकर सनातन धर्म का सर्वाधिक अपमान कर रही है देशभर में सबसे ज्यादा गौ माता का निर्यात विदेशों में किया जा रहा है प्रदेश में अंकिता हत्याकांड में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही है।
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आहवान
उन्होंने कार्यकर्ताओ से सोशल मीडिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल का आहवान किया। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि परिवर्तन संकल्प सम्मेलन जनता की समस्याओ को बुलन्द करने का माध्यम है प्रदेश में भ्रष्टाचार महंगाई चरम सीमा पर है जिसे रोकने में प्रदेश सरकार विफल है। नौजवानो को रोजगार नही मिल रहा है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इन्ही सब मुद्दों को लेकर प्रदेश में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।