रामनगर में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी प्रीतम सिंह पूर्व विधायक रंजीत रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक शिक्षा स्वास्थ्य और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया
पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित
रामनगर में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए नेताओं ने इसे प्रदेश में बदलाव की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है,उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी
पिथौरागढ़ विवाद पर प्रतिक्रिया
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर भी यशपाल आर्य ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन अनुशासन और संगठन की मर्यादा का पालन करना जरूरी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए संगठन के भीतर पर्याप्त मंच मौजूद हैं। वहीं कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि रामनगर इस यात्रा का अंतिम पड़ाव है और यहां भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बदलाव का संकेत दे रही है
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पलटवार
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर करन माहरा ने भाजपा पर ही पलटवार किया उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर ही वर्तमान और पूर्व नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं जबकि कांग्रेस में लोकतांत्रिक माहौल हैवहीं हरीश रावत की तस्वीर कुछ पोस्टरों में नहीं होने के विवाद पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्टर आधिकारिक नहीं थे। कार्यक्रम के सभी अधिकृत बैनरों और पोस्टरों में हरीश रावत को सम्मानजनक स्थान दिया गया था और इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
कुल मिलाकर रामनगर का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया जहां पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया अब देखना होगा कि यह संकल्प सम्मेलन चुनावी मैदान में कांग्रेस को कितना फायदा दिला पाता है।