दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग और उसमें हताहत हुए करीब दो दर्जन लोगों और इस घटना से पूरा देश शोक में है। हालांकि इस पूरी घटना में उसी होटल में सैफ के पद पर कार्यरत और मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है जिसके चलते पूरे उत्तराखंड में रोष देखा जा रहा है।
कांग्रेस ने कार्रवाई पर सवाल किए खड़े
लोगों का कहना है कि होटल प्रबंधक और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय दिल्ली सरकार और पुलिस एक कर्मचारी सैफ को इसमें घसीट रही है। उत्तराखंड से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं और इसे दिल्ली सरकार की प्रशासनिक विफलता बताते हुए एक कर्मचारी पर कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास बताया। उन्होंने घटना पर दुख जताया और कहा कि उत्तराखंड के शैफ केशव नेगी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आग बुझाने में मदद नहीं की तो ऐसे में दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस से सवाल है कि क्या केशव नेगी को फायर टीम ने आग बुझाने की जिम्मेदारी दी थी।

सीएम धामी ने की दिल्ली सीएम रेखा वर्मा से बात
उन्होंने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि होटल में चल रही तमाम खामियों पर होटल के जिम्मेदार लोगों और प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के बजाय एक सैफ को फंसाकर दिल्ली सरकार केवल अपनी खाल बचाना चाहती है। वहीं केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई के चलते उत्तराखंड में उठे रोष को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा वर्मा से बात की। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी केशव नेगी पर हुई पुलिस कार्रवाई पर कहा कि हम भी यही चाहते हैं कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो हालांकि कई लोगों की इस दुखद घटना में मौत हुई है तो पुलिस किसी से भी पूछताछ कर सकती है। मुख्यमंत्री धामी के ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने भी कहा कि इसमें किसी भी निर्दोष को सजा न हो इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।