उत्तरकाशी : बाडागड्डी क्षेत्र के प्रसिद्ध देवता हरि महाराज की दो दिवसीय पैदल शैल यात्रा में गये सेकंडों श्रद्धालुओं ने दूध से नहलाते हुए हरि महाराज का लिया आशीर्वाद पौराणिक परंपरा के अनुसार हरि महाराज हूंण देवता की शैल यात्रा की मान्यता बाडागड्डी क्षेत्र में बहुत विख्यात है स्थानीय मान्यता के अनुसार बुग्यालों की यह यात्रा क्षेत्रहित की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए स्थानीय लोग अपने देवता को खुश करने के लिए देवता को दूध दही से नहलाते है जिससे खुश होकर देवता क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हैं।
प्रकृति का सुंदर अनुभव
वहीं इस शैल यात्रा में गये गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि भगवान हरि महाराज के आशीर्वाद से शैल यात्रा में मेरी यह दुसरी यात्रा है पिछले वर्ष मुझे भी शैल यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था जिसमें रात्रि विश्राम छानियों में करते हुए प्रकृति का सुंदर अनुभव लिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हरि महाराज जी और हूंण देवता की यह शैल यात्रा किसी धाम के बराबर मात्रा का पुण्य करने जैसा है और इसका अधिक महत्व 15.16 किलोमीटर की पैदल यात्रा सबसे खास है।
गंगोत्री विधायक को मिला आशीर्वाद
स्थानीय निवासी संतोष मराठा ने बताया कि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान को 2022 के चुनाव से पहले हरि महाराज ने यही आशीर्वाद दे दिया था और इस बार भी विधायक सुरेश चौहान को हरि महाराज एवं हूंण देवता ने अपना विषेश आशीर्वाद उन्हें दिया है जो सम्भवतः उनके राजनैतिक भविष्य के लिए जीत की गारंटी है। वहीं अन्य लोगों का भी मानना है कि विधायक सुरेश चौहान इस यात्रा में विगत कई वर्षों से आते रहते हैं इसलिए भगवान भी उनको आशीर्वाद देता है।
यह पौराणिक परंपरागत शैल यात्रा जहां देवताओं के साथ कुशल अनुभव देती हैं वहीं प्रकृति से आच्छादित जंगल मन को त्रिप्त करती है। वहीं क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक सुरेश चौहान ने देव डोली और रासू नृत्य लगाकर रमणिक बुग्यालों का आनंद लिया