डोईवाला : उत्तराखंड के डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में उत्तराखंड क्रांति दल UKD के नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यूकेडी नेता पंकज रावत ने भाजपा नेता और उसके समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पंकज रावत ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद यूकेडी के तमाम कार्यकर्ता डोईवाला कोतवाली पहुंचे और भाजपा नेता के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
मारपीट और चेन लूटने का आरोप
यूकेडी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पंकज रावत के साथ मारपीट करने के साथ ही उनकी चेन भी लूट ली गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यूकेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्ता के नशे में चूर होकर भाजपा से जुड़े कुछ लोग आम जनता के साथ बदतमीजी और दबंगई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव के नाम पर किसी के साथ भी मारपीट या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
मामले को लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रकरण में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पंकज रावत की ओर से डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट चेन लूटने और अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं मामले में भाजपा नेता और उसके समर्थकों की ओर से लगाए गए आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया है यह भी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल घटना को लेकर डोईवाला क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।