चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के डेंसली क्षेत्र में पिटकुल द्वारा लगभग 100 करोड रुपए की लागत से बनाए गए नवनिर्मित 132/33 केवीए विद्युत सब स्टेशन का लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों से विद्युत सब स्टेशन के कार्य प्रारंभ होने की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों के द्वारा बताया गया विद्युत सब स्टेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। चंडाक से लेकर लोहाघाट तक की लाइन को चार्ज कर लिया गया है
धामी सरकार द्वारा जनहित में कई बेहतर कार्य
अधिकारियों ने बताया लगभग 20 दिन में विद्युत सब स्टेशन कार्य करने लगेगा जिसका पूरा लाभ चंपावत जिले की पर्वतीय क्षेत्र की हजारों की जनता को मिलने जा रहा है। विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व विधायक फर्त्याल ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पिटकुल को धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक ने कहा धामी सरकार के द्वारा जनहित में कई बेहतर कार्य किया जा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण यह विद्युत सब स्टेशन है। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बताया उनके द्वारा वर्ष 2015 में अपने कार्यकाल के दौरान पर्वती क्षेत्र की जनता की लो वोल्टेज व विद्युत कटौती की समस्या को देखते हुए कई संघर्षों के बाद विद्युत सब स्टेशन के कार्य को स्वीकृत करवाया गया था। उन्होंने बताया कई बार बीच में बधाए भी आई और उनके द्वारा इस मामले को विधानसभा में भी जोर-जोर से उठाया गया था।
लंबे संघर्ष के बाद ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य पूरा
पूर्व विधायक ने कहा हिमपात व वर्षा काल के दिनों में चंपावत व लोहाघाट नगर के साथ-साथ सैकड़ो की तादात में गावो मे विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से परेशान थे। ग्रामीण क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी रहती थी। उनके द्वारा विद्युत सब स्टेशन को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया था तथा लंबे संघर्ष के बाद उनका ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है जिसकी उन्हें काफी खुशी है। कहा विद्युत सब स्टेशन को जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा इसके बाद लोहाघाट व चंपावत नगर के साथ-साथ दोनों विधानसभाओं के पर्वतीय क्षेत्र के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कार्य को समय से पहले पूर्ण करने के लिए वह पिटकुल व संबंधित संस्थाओं को धन्यवाद देते हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हैं।
पूर्व विधायक ने कहा उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान की राजनीति की है आगे भी करते रहेंगे। मालूम हो पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा लोहाघाट नगर को कोली झील जैसा महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल देने के साथ-साथ अपनी विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है।