टिहरी गढ़वाल के गजा में द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। सीएम धामी ने महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागीय और सांस्कृतिक स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
घंटाकर्ण देवता की महिमा पर प्रकाश
महोत्सव में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मंच से स्थानीय संस्कृति परंपराओं और घंटाकर्ण देवता की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में लोक गायकों की प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में लोक गायकों की प्रस्तुतियां सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक झांकियां और विभिन्न विभागों के स्टॉल मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। महोत्सव ने स्थानीय जनता और पर्यटकों दोनों को ही मंत्रमुग्ध कर दिया। सीएम धामी ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने में सहयोग दें और ऐसे आयोजनों में भाग लेकर प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा दें।