वैश्विक संकट और ऊर्जा संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील का असर अब उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा बचत की दिशा में एक पहल करते हुए अपनी सरकारी फ्लीट को कम कर दिया है।
कम वाहनों के साथ पहुंचे सीएम
बीते दिन मुख्यमंत्री धामी सचिवालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उनकी फ्लीट पहले की तुलना में काफी छोटी रही। जानकारी के अनुसार इस बार मुख्यमंत्री केवल 5 गाड़ियों के साथ पहुंचे जबकि पहले उनकी फ्लीट में लगभग 8 से 9 वाहन शामिल होते थे।
पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग को बढ़ावा
सरकारी सूत्रों और इस पहल को देखने वाले लोगों के अनुसार इसे ऊर्जा संसाधनों की बचत और पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग को बढ़ावा देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद देशभर में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चर्चा तेज हुई है और उत्तराखंड सरकार की यह पहल उसी दिशा में एक कदम मानी जा रही है।