उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी इस दौरान अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
पेयजल की समस्याएं प्रमुखता से उठीं
हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेयजल ग्रामीण सड़कों बिजली आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सड़कों को गड्ढामुक्त करना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को गर्मियों में जरूरत के मुताबिक टैंकरों की व्यवस्था करने खराब नलकूपों और हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नमाज पढ़ने की किसी को मनाही नही है चिन्हित स्थान पर ही नमाज अदा करे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है