शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सर्किट हाउस काठगोदाम सभागार में हल्द्वानी नगर निगम अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए बैठक में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में मानसून से पूर्व चल रहे विकास कार्यों सड़क खुदान जल निकासी एवं जनसुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विकास के लिए 2200 करोड़ रुपए की धनराशि
मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा पेयजल लाइन सीवर लाइन नहर खुदान विद्युत केबल ऑप्टिकल फाइबर आदि के लिए सड़कों की खुदाई की गई है उन सड़कों को अतिशीघ्र यथास्थिति में दुरुस्त कर कवर कर लें। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत शामिल है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हल्द्वानी नगर के विकास के लिए 2200 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है। इस धनराशि के माध्यम से हल्द्वानी नगर का विकास विभिन्न विभागों के माध्यम से कराने के लिए उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध है। हल्द्वानी नगर का विकास देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड भ्रमण खासकर नैनीताल आ रहे लोगों को एक सीख देगा और देश के अंदर हल्द्वानी को नई पहचान देगा।
क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य के निर्देश
मंत्री ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी अंतर्गत जिन विभागों द्वारा सड़क खुदान का कार्य किया गया है वहां बरसात के दौरान जल भराव कीचड़ एवं जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नालों की सफाई डिसिल्टिंग एवं अवरोध हटाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निचले क्षेत्रों में पंपिंग व्यवस्था एवं वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने को कहा गया। वार्डवार क्षतिग्रस्त सड़कों का पैचवर्क नई इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश। फुटपाथ एवं सड़क पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने तथा वेंडिंग जोन निर्धारित करने के निर्देश।
प्रत्येक सप्ताह कार्यों की प्रगति आख्या
मंत्री ने हल्द्वानी अंतर्गत कार्य कर रहे सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले पूर्व में किए गए रोड खुदान का कार्य पूर्ण करें तत्पश्चात नई रोड खोदें। प्रत्येक सप्ताह कार्यों की प्रगति आख्या नगर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए और आयुक्त नगर निगमहल्द्वानी को समय-समय पर नगर निगम हल्द्वानी अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने किया निरीक्षण
राम सिंह ने स्पष्ट किया कि मानसून काल में जनता को बरसात में जल भराव कीचड़ व आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। इसी के साथ शहरी विकास मंत्री कैड़ा ने एडीबी के तहत नगर निगम में चल रहे विकास कार्यों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कॉल टेक्स काठगोदाम के निकट सीवरेज नहर सड़क गैस पाइपलाइन आदि विभिन्न कार्यों की गुणवत्ताओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए। इसके साथ ही जीडीएम जमरानी बांध को जन सुरक्षा को देखते हुए बांध परियोजना के तहत बन रही नहर की कवरिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
शहरी विकास मंत्री ने एई जल निगम को काल टेक्स के निकट सड़क में बने गड्ढे का कार्य शीघ्र पूर्ण कर सड़क को पूर्ववत करने के निर्देश दिए। जनपद में सड़क किनारे जिन स्थानों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं वहां सुरक्षात्मक सांकेतक घेरबाड़ व पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाने के निर्देश दिए।