जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हरिद्वार में किया गया। इस बैठक में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी सांसद के समक्ष प्रस्तुत की।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उनका वास्तविक और सीधा लाभ समाज के हर पात्र नागरिक तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता गुणवत्ता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए।
लापरवाही पर दी चेतावनी
उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें और जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करें।
बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।