आगामी वर्ष 2027 में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभिन्न विधानसभाओं में सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में हरिद्वार की दूसरी नंबर की हॉट सीट यानी हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में भी दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस की अनुपमा रावत विधायक हैं। इससे पहले यह सीट भाजपा के स्वामी यतिश्वरानंद के पास थी जो धामी.1 सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं और विधानसभा में काफी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
शिवा चौहान की दावेदारी पेश
इसी बीच भाजपा की युवा किसान मोर्चा ने हरिद्वार ग्रामीण से मोर्चे के युवा नेता और जिला किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान की विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश की। इसके तहत शिवा चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के रानीमाजरा गाँव में ग्रामीणों के साथ बैठक की।
बैठक में शिवा चौहान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से अधिकारियों के साथ वार्ता कर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पार्टी टिकट मिलती है तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को क्षेत्र के लोगों तक पहुँचाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे।

चुनाव में सहयोग देने की अपील
शिवा चौहान ने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने और पार्टी स्तर पर सहयोग देने की अपील भी की। वहीं ग्रामीणों ने यह स्पष्ट किया कि इस बार वे चाहते हैं कि उनका विधायक उनके क्षेत्र का ही निवासी हो जो स्थानीय समस्याओं को भलीभांति समझे और हमेशा उपलब्ध रहे।
क्षेत्र की समस्याओं से परिचित
ग्रामीणों का कहना था कि शिव कुमार जो उनके बीच का युवा नेता हैं क्षेत्र की समस्याओं से पूरी तरह परिचित हैं। इसलिए यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है और क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर देती है तो उन्हें विश्वास है कि शिव कुमार रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेंगे।
इस प्रकार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के भीतर युवा नेताओं की दावेदारी और ग्रामीणों की अपेक्षाओं ने राजनीतिक चर्चा को गति दे दी है। शिवा चौहान की सक्रियता और ग्रामीणों के साथ संवाद को आगामी चुनाव की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।