मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण खाला गांव के ग्रामीण दहशत में है देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है साथ ही वहां मौजूद भवनों से खतरा पैदा हो गया यहां पर लगभग 25 से 30 परिवार रहते हैं और वर्ष 2025 में आई आपदा मे यहां पर मलवा लोगों के घरों में घुस गया था और यहां पर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई
30 लाख सड़क की मरम्मत के लिए स्वीकृत
विगत रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है मौके पर मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी आशीष चौहान ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने मौके पर ही 30 लाख रूपये सड़क की मरम्मत के लिए स्वीकृत कर दिए गए हैं और ग्रामीणों को आस्वस्त किया है कि जल्द ही नाले में चैक डैम लगवा कर रोकथाम की जाएगी ताकि सड़कों को किसी प्रकार की हानि ना हो ग्रामीणों को कहा गया है कि किसी को भी यहां से नहीं हटाया जाएगा और सड़क की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग और लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा जाएगा
अधिकारियों से किया संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खाला गांव को जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और जिलाधिकारी के माध्यम से 30 लाख स्वीकृत कर लिए गए हैं उन्होंने कहा कि यहां पर किसी का भी मकान खाली नहीं करवाया जाएगा और जल्द से जल्द मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा क्षेत्रीय पार्षद सुमेंद्र बोरा ने कहा कि पूर्व में भी आपदा के दौरान मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था और लगातार अधिकारियों से संपर्क किया गया है लेकिन अब तक यहां पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिससे यहां रह रहे परिवारों में भय माहौल है