भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार चंपावत जिले के दौरे के तहत लोहाघाट पहुंचे। परिहार का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री परिहार ने डाकबंगला लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आवाहन किया। प्रदेश मंत्री परिहार ने कहा 2027 चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में चुनाव लड़ेगी।
प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
परिहार ने 2027 विधानसभा चुनाव में 60 से अधिक सीटे जीतने का दावा किया। प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं रह गए हैं जिस कारण कांग्रेसी नेता भाजपा पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा 2027 चुनाव में कांग्रेस की बुरी हालत होने जा रही है कांग्रेस एक नेतृत्व विहीन पार्टी है जो सिर्फ राजनीति करना जानती है कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य करती है उन्होंने कहा कर महापुरुष अध्यक्ष का चयन हो चुका है और अभी तक कांग्रेस अपने संगठन का विस्तार तक नहीं कर पाए उन्होंने कहा कांग्रेस नेता एक दूसरे की टांग खींचने में लगे रहते हैं। परिहार ने कहा जनता के सहयोग से भाजपा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं।
बंगाल की जीत ऐतिहासिक
परिहार ने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक जीत बतलाया। उन्होंने कहा बंगाल जीत की राह आसान नहीं थी। टीएमसी कार्यकर्ताओं की हिंसा के बीच भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत बेहतर कार्य करते हुए पहली बार बंगाल में भगवा लहराया तथा ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने कहा बंगाल जीत के बाद अब घुसपैठियों के रास्ते बंद होंगे तथा बंगाल को टीएमसी की गुंडा गर्दी से निजात मिलेगी और बंगाल डबल इंजन से जुड़ने से विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।