नगर पंचायत लंढौरा का गंदा पानी थिथौला क्षेत्र मे कई वर्षों से फैल रहा है। जिससे गांव के किसानों की सैकड़ों बीघे खेती खराब हो रही है। प्रधान द्वारा सैकड़ों शिकायती पत्र ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी मुख्यमंत्री को भेजकर गंदे पानी को बंद करने की मांग कर चुका है पर अभी तक कोई भी पानी का समाधान नहीं हो पाया है। पानी की समस्या के समाधान के लिए जिलाधकारी ने तहसील चकबंदी व नगर पंचायत की संयुक्त टीम गठित की है।
टीम ने पानी का किया निरीक्षण
टीम ने मौके पर पहुंच कर पानी का निरीक्षण किया। स्थिति से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवगत कराया है। नगर पंचायत लंढौरा का पानी थिथौला गांव से होता हुआ खेतो में जा रहा है कुछ दूरी तक तो नाला बना है लेकिन बाद में नाला न होने से पानी थिथौला से गाधारोना जा रही सड़क पर फैला है। पानी की वजह से लोगो को वंहा से निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है बच्चों को स्कूल जाने के पानी से होकर जाना पड़ता है। दूसरी ओर पानी के खेतों में जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। जिससे किसानों में भी काफी रोष है जिसे लेकर प्रधान पति रियासत अली ने जिलाधकारी से शिकायत कर समस्या के निवारण की मांग की थी।
जिलाधिकारी ने की कमेटी गठित
जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत तहसील व चकबंदी विभाग की कमेटी गठित की है । जिस पर अपर तहसीलदार सुभानी के नेतृत्व में टीम ने मोके का निरीक्षण किया। करीब 500 मीटर तक पानी सड़क पर बह रहा है। अपर तहसीलदार सुभानी ने बताया कि रास्ता बहुत खराब है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हो रही है नगर पंचायत लंढौरा व फैक्ट्री के पानी को नाले तक पहुंचाने के लिये ग्राम पंचायत व नगरपंचायत के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी।