कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लोहाघाट के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा लोहाघाट विधानसभा मे पहले पूर्व विधायक की दादागिरी चला करती थी जिसे कांग्रेस के वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा खत्म किया गया इसके बाद जनता अपने को सुरक्षित महसूस करने लगी।
कांग्रेस शासन में अराजकता का माहौल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से लोहाघाट की राजनीति गर्मा गई है। गोदियाल के बयान पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पलटवार करते हुए कहा गोदियाल पहले उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें बिना जानकारी के गोदियाल उनकी छवि खराब कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा वह एक आंदोलनकारी है जनता का विश्वास हासिल कर वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। पूर्व विधायक ने कहा जब कांग्रेस शासन में लोहाघाट क्षेत्र में अराजकता का माहौल तथा शराब का बोलबाला था तो उनके द्वारा आंदोलन कर घर घर बन रही कच्ची शराब व अराजकता के माहौल को खत्म किया गया उन्होंने कहा वह एक सैनिक पुत्र तथा राज्य आंदोलनकारी हैं।
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी
पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा अगर उनकी दादागिरी चलती थी तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लोहाघाट विधायक से इस बयान को दिलवाना था। कहा गोदियाल कांग्रेस सरकार के सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों में से एक रहे हैं। जो अब बिना जानकारी के अपने बयानों से लोहाघाट क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा करने के लिए इस प्रकार के बेतुके व निराधार बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा गोदियाल पहले अपने गिरेबान में झांके। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा 2027 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिस कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपना संतुलन खो बैठे हैं और इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है उनके भ्रष्टाचार को भाजपा के द्वारा खत्म किया गया है। 2027 में जनता एक बार फिर से इनका जवाब देने जा रही है।
गोदियाल के बयान पर नाराजगी
पूर्व विधायक ने कहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इस प्रकार के बयान देकर क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। जब तूने अपने कांग्रेसी विधायक के द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाना था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से लोहाघाट की राजनीतिक गरमा गई है। पूर्व विधायक फर्त्याल समर्थक गोदियाल के इस बयान पर गहरी नाराजगी जता रहे हैं। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में छाया हुआ है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया है। उन्होंने कहा वह अपने क्षेत्र की जनता के साथ जमीन से जुड़े हैं जनता के लिए कार्य करते हुए आए हैं और आगे भी करेंगे। फिलहाल मामला काफी गर्म है।