चंपावत जिले लोहाघाट नगर के मुख्य डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग उठी है। तिराहे के संकरा होने के कारण हर वक्त यहां पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है पूर्व में कई दुर्घटना यहां पर हो चुकी है। हर वक्त यहा पर वाहन फर्राटा भरते नजर आते है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा शिक्षक राम प्रसाद कालाकोटी व्यापारी अमित बगोली सहित इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग की है।
पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्क्त
उन्होंने कहा तिराहा संकरा होने के कारण यहा पर मीना बाजार से डिग्री कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज से मीना बाजार को जाने वाले बड़े वाहन एक बार में मुड़ नहीं पाते। जिस कारण यहां पर जाम लगने के साथ-साथ दुर्घटना होने की संभावना हर वक्त बनी रहती है। उन्होंने बताया पूर्व में वाहन मोड़ने के दौरान यहां पर दुर्घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कई बार तिराहे के सुधारीकरण की मांग विभाग से की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा इस तिराहे से रोज सैकड़ो की संख्या में वाहन गुजरते हैं पर उसके बावजूद भी समस्या पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है कहां अंधा मोड़ होने की वजह से सामने से आ रहे वाहन यहां पर दिखाई नहीं देते हैं। कहा इस तिराहे पर पैदल आवाजाही करने वाले राहगीरों व स्कूली बच्चों को भी बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से डिग्री कॉलेज तिराहे के चौड़ीकरण की मांग की है