केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा अपने चंपावत जिले के दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोहाघाट नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनों व मातृ शक्ति का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। तथा उनकी समस्याओं को पूछा।
देश का डंका पूरे विश्व में बजा
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा जहां कांग्रेस शासन में कश्मीर में आतंकवाद देश में भ्रष्टाचार योजनाओं में बड़े-बड़े घोटाले हुआ करते थे तो वही मोदी सरकार बनने के बाद इन सब में कड़ाई से लगाम लगाई गई है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कश्मीर में आतंकवाद लगभग पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है कश्मीर में तिरंगा अब शान से लहराता है और देश का संविधान चलता है।
बंगाल में भाजपा सरकार
कहा इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल वासियो को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में जहां देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं रक्षा क्षेत्र में भी देश काफी मजबूत हुआ है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है तथा सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी देश तेजी से तरक्की कर रहा है। कहा मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कार्य भी किया जिसके चलते आज देश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही है
चीन सीमा तक सड़क पहुंची
कहां प्रधानमंत्री हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं से उत्तराखंड भी तेजी से विकास के नए आयाम छू रहा है जिसका जीता जाता उदाहरण ऑल वेदर सड़क है जिसकी किसी के द्वारा कल्पना नहीं की गई थी चीन सीमा तक सड़क को पहुंचाया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा पहले की सरकारों ने देश को पूरी तरह खोखला कर दिया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सेना ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान चलाकर दुश्मनों के घरों में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। कहा देश ने स्पेस के क्षेत्र में भी काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। इस दौरान कई प्रबुद्ध जन व भाजपा नेता मौजूद रहे।