चंपावत जिले के लोहाघाट नगर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज सड़क से राय चक्की को जाने वाली रोड पर कुछ लोगों के द्वारा पालिका की नाली में सीवर बहाया जा रहा है सीवर की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सीवर बहाने पर पूर्व सभासद राजकिशोर शाह व लोगों ने गहरी नाराजगी जताते हुए नगर पालिका लोहाघाट से सीवर बहाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लोगों को हो रही दिक्कत
पूर्व सभासद ने बताया इस सड़क की नालियों पर कुछ लोगों के द्वारा कई दिनों से दिनदहाड़े सीवर बहाया जा रहा है सीवर से निकलने वाली बदबू से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र वासियों ने दिनदहाड़े पालिका की नालियों में इस प्रकार से खुलेआम सीवर बहाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है लोगों ने कहा नाली के पास ही हैंडपंप भी है और लोगों की पेयजल की पाइपलाइने भी नालियों से गुजर रही है।
सीवर बहाने वाले लोगों पर चालान
सीवर से पेयजल के दूषित होने का भी खतरा बढ़ गया है। पूर्व सभासद ने पालिका से मामले का संज्ञान लेकर सीवर बहाने पर रोक लगाने तथा कार्यवाही की मांग की है। मामले में अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने कहा पालिका के द्वारा खुले में सीवर बहाने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है जो यह प्रकरण सामने आया है इस पर भी संबंध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से खुले में सीवर ना बहने तथा सेप्टिक टैंक निर्माण की अपील की है।