चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र मे हुई मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। लोहाघाट व बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से फल सब्जियो व फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जिस कारण किसान काफी मायूस है। क्षेत्र के बागवान भूपाल सिंह रावत डॉ राजेंद्र पुनेठा गंगादत्त जोशी चंद्रदत्त जोशी पूर्व प्रधान होशियार सिंह बोरा आदि किसानों ने बताया इस समय पेड़ों में सेव पुलम आडू खुमानी कीवी आम आदि के फल लगे हुए हैं तथा संतरा माल्टा और नीबू के पेड़ों में फूल आए हुए पर ओला वृष्टि से बड़ा नुकसान पहुंचा है।
भारतीय किसान यूनियन भानू ने की मांग
खेतों में उगाई गई साग सब्जी व अन्य फसले बर्बाद हो गई है। ओलावष्टि से हुए नुकसान से किसान काफी मायूस है किसानों ने कहा किसी तरह जंगली जानवरों से उन्होंने फल और सब्जियां बचा कर रखी थी पर ओलो ने उनकी कमर तोड़ कर रख दी है। वही भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा प्रशासन से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की हैं। जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर राजस्व कृषि व उद्यान विभाग की टीम के द्वारा क्षेत्र में किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहा बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तथा जंगल की आग शांत हुई तो वही ओलो से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। लोहाघाट के गंगनोला भूमलाई झड़पतिया वह नगर क्षेत्र से लगे गांव में भारी नुकसान पहुंचा तो वहीं बाराकोट के तड़ाग रेगडू आली बिसराड़ी क्षेत्र में ओला बष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।