चंपावत जिले के लोहाघाट टाउन क्षेत्र में वर्तमान में ऊर्जा निगम के द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पर अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पूर्व में रायनगर चोड़ी के ग्रामीणों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया गया था। जिसके बाद ऊर्जा निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा। तो वही लोहाघाट के प्रेम नगर पाटन क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह पप्पू के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध करते हुए ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट के सामने नाराजगी जताते हुए स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताया।
बिल अधिक आने की शिकायते
क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह व लोगों ने कहा स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं का बिल कई अधिक आने की शिकायते आ रही है। उन्होंने कहा ऊर्जा निगम पहले लोगों को विश्वास में ले स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ व हानी बताए। कहा प्रेम नगर पाटन क्षेत्र के ग्रामीण स्मार्ट मीटर लगाने का पूरा विरोध करते है। अगर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। वही मामले में ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया केंद्र सरकार के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को कई फायदे हैं।
एसडीओ ने की अपील
उन्होंने बताया जो पहले मीटर लगते थे उनमें 2 महीने में विद्युत बिल आता था पर स्मार्ट मीटर में प्रत्येक महीने उपभोक्ताओं को जितनी बिजली उनके द्वारा खर्च की गई है उसका बिल दिया जाएगा। उन्होंने कहा वर्तमान में घरों में जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं उनके साथ चेक मीटर भी विभाग के द्वारा लगाए जा रहे हैं। एसडीओ ने कहा अगर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर मे कोई भी समस्या नजर आती है तो विभाग से संपर्क कर सकते हैं जिसका विद्युत विभाग के द्वारा तुरंत निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया लोहाघाट के टाउन क्षेत्र में वर्तमान में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तथा 45% स्मार्ट मीटर लगाए भी जा चुके हैं। उन्होंने उपभोक्ताओ से स्मार्ट मीटर लगाने की अपील की है।