आगामी मानसून की पूर्व तैयारियों तथा आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व आवश्यक सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं।
विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए नगर निगम जिला पंचायत पंचायतीराज विभाग नगर पालिकाएं नगर पंचायतें लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ नालों नालियों एवं कलमाठों की अनिवार्य रूप से मानसून से पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील एवं खंड विकास स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी उपकरणों को सुचारू स्थिति में रखा जाए। साथ ही संभावित आपदा के दृष्टिगत राहत केंद्रों को पूर्व से ही तैयार कर उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा आपदा कंट्रोल रूम को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।