लोहाघाट : कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मोहन सिंह ढेक मुन्ना ढेक ने 2027 विधानसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए ढेक ने आरोप लगाते हुए कहा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के कार्यकाल में लोहाघाट विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं जनता काफी परेशान है।
कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता
कहा चुनाव जीतने के बाद एक बार भी वह उनसे मिलने तक नहीं आए जबकि उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को जीत दिलाने में पूरी निष्ठा से कार्य किया था। उन्होंने कहा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को लोहाघाट विधायक के द्वारा अलग थलग किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की जनसभा में विधायक के द्वारा ना तो उनको बुलाया गया और ना कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल को। उन्होंने कहा कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में लोहाघाट विधायक के द्वारा अपनी भागीदारी नहीं की जाती है। वह भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। पूर्व दर्जा मंत्री ढेक ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास से पार्टी हाई कमान 2027 विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट देगी।
बंपर जीत का भरोसा
कहा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं व जनता का उन्हें पूर्णसहयोग है। कहा 2027 में उन्हें टिकट मिलता है तो वह बंपर जीत से कांग्रेस की सीट निकाल कर देंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कहा वह 2027 में हर हाल में चुनाव लड़ेंगे चाहे पार्टी टिकट दे या ना दे अब वह अपने बड़े हुए कदमों को पीछे नहीं खींचेंगे कहा वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे
उन्होंने कहा लोहाघाट नगर की जनता अस्पताल की बदहाली पेयजल की कीमत से जूझने के साथ-साथ अपनी भूमि के मालिकाना हक के लिए संघर्ष कर रही है। पर लोहाघाट विधायक के द्वारा कभी भी भूमि के मालिकाना हक को विधानसभा में नहीं उठाया। उनके द्वारा लोहाघाट विधायक पर विधायक निधि बांटने पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे
सभी ने पार्टी हाई कमान से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मोहन सिंह ढेक को टिकट देने की मांग की है। ढेक के चुनाव मैदान में उतरने के ऐलान से एक बार फिर से लोहाघाट की राजनीति गर्मा गई है। जो लोहाघाट विधायक के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। क्योंकि ढेक मजबूत जन आधार वाले नेता माने जाते हैं। वह शुरू से कांग्रेस से जुड़े रहे और कांग्रेस के लिए समर्पित तौर पर कार्य करते हैं।