पर्यटन नगरी मसूरी में अब ई रिक्शा दौड़ेंगे जिसको लेकर उप जिलाधिकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और एआरटीओ के साथ मसूरी के मार्गों पर इसका परीक्षण किया गया इसके साथ भविष्य में साइकिल रिक्शा समाप्त करने को लेकर बड़ी योजना बनाई जा रही है ताकि पर्यटकों को ई-रिक्शा का लाभ मिल सके और इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा इन ए-रिक्शाओं के रूट तय किए जाने हैं जिनको लेकर मसूरी के सभी गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी
सफल परीक्षण के बाद कार्यवाही
हाथ रिक्शा उन्मूलन के तहत रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा दिए जाएंगे परीक्षण के दौरान ई-रिक्शा को मसूरी के चढ़ाई और ढलान वाले क्षेत्रों में ले जाया गया और इसका सफल परीक्षण होने के बाद आगे की कार्यवाही की जानी है बिना गियर वाले ई-रिक्शा के संचालन होने से मसूरी को काफी हद तक जाम से भी निजात मिल पाएगी परीक्षण के दौरान मसूरी की भौगोलिक स्थिति के अनुसार ई-रिक्शा संचालक को लेकर तैयारी परखी गई है
नगर पालिका ने बनाई रणनीति
उप जिला अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि तीन रूपों पर ई-रिक्शा का परीक्षण किया गया है और प्रशिक्षण में इसे सफल पाया गया है आने वाले दिनों में इसका मसूरी में संचालन किया जाएगा और इसके रूप निर्धारित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि चढ़ाई और ढलान वाले क्षेत्रों में इसका परीक्षण किया गया है और यह ई-रिक्शा मसूरी के लिए काफी लाभदायक होगा इसको लेकर नगर पालिका ए आरटीओ और पुलिस विभाग के साथ रणनीति बनाई जाएगी और मसूरी में साइकिल रिक्शा के स्थान पर ई रिक्शा चलाए जाएंगे इन्हें ई-रिक्शा संचालन करने वाले लोगों को दिया जाएगा ट्रायल के लिए आए सेल्स हेड सरल दास ने बताया कि यह ई-रिक्शा पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और एक बार चार्ज करने के बाद यह 240 किलोमीटर तक चल सकता है इसमें 3 + 1 सीट कैपेसिटी है और निश्चित तौर पर या पर्यटकों के लिए आनंद का सफर होगा