मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी शहर की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जिसमें लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभागीय परिवहन विभाग उत्तराखंड जल संस्थान जल निगम विद्युत विभाग मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मसूरी होटल एसोसिएशन टैक्सी एसोसिएशन नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासदगणों के साथ ही मसूरी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण
बैठक में प्रमुख मुद्दा मसूरी में हो रही थी जल किल्लत को लेकर रहा जिसमें मंत्री गणेश जोशी द्वारा उत्तराखंड जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मसूरी में पर्यटन सीजन के समय पानी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए उन्होंने कहा कि 144 करोड रुपए की लागत से यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है और 30 वर्षों तक मसूरी में पानी की किल्लत नहीं होनी चाहिए लेकिन विभागों की आपसी तालमेल न होने के कारण शहर वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सप्ताह में एक बार नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के साथ बैठक आयोजित कर शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाएं और उसका समाधान करें
इको पार्क का निर्माण
उन्होंने बताया कि मसूरी में शीघ्र ही 38 करोड रुपए की लागत से इको पार्क का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही 14 करोड रुपए की लागत से किमाड़ी मसूरी मार्ग के निर्माण का शिलान्यास किया गया है जिसमें 18 महीने का समय लगेगा लेकिन विभाग से दोनों ओर से मार्ग के निर्माण के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जा सके उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वह अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे जिसको लेकर जनता के बीच जाएंगे
रेंटल स्कूटी को लेकर शिकायत
संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चंदोला ने कहा कि मसूरी में लगातार रेंटल स्कूटी को लेकर शिकायतें मिलती रहती हैं जिसको लेकर शीघ्र एक अभियान चलाया जाएगा और ऐसे स्कूटी संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि मसूरी में ई ऑटो के संचालक को लेकर शीघ्र एक परीक्षण किया जाएगा जिसमें नगर पालिका के साथ मिलकर ई ऑटो तू लेकर संभावनाएं तलाशी जाएगी उन्होंने बताया कि पहाड़ों में इसे सुरक्षित माना जाता है और शहर में लगने वाले जाम से भी इससे काफी हद तक निजात मिल पाएगी