शहर के विभिन्न संपर्क मार्गों और मुख्य मार्ग पर निर्माण सामग्री रखने के कारण हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है विगत रात्रि एक दंपत्ति स्कूटी से बर्लोगंज की ओर जाते समय सड़कों पर फैली निर्माण सामग्री की वजह से चोटिल हो गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना ने सभी विभागों की पोल खोल दी है इन दिनों मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर है लेकिन उसके बावजूद भी ना तो नगर पालिका और ना ही लोक निर्माण विभाग के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं जगह-जगह निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं
बैठक में सामग्री हटाने के निर्देश
स्कूटी मोटरसाइकिल वाले लगातार इसमें घायल हो रहे हैं और इसकी वजह से जाम भी लग रहा है पूर्व में बासुरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को सड़कों पर रखे निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए थे लेकिन लगभग 15 दिन की बीत जाने के बाद भी संबंधित विभागों द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है निर्माण सामग्री के सड़कों पर लगे देर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यटन नगरी मसूरी में निर्माण कार्यों की क्या स्थिति है लगातार नए-नए निर्माण कार्य किया जा रहे हैं जबकि मसूरी में सीजन के समय निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहता है
गौरव भसीन से की वार्ता
जब इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि किंक्रेग स्थिति कई स्थानों पर रखी गई निर्माण कार्य सामग्री को हटाया गया है और संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई है इसके साथ ही अन्य स्थानों पर रखी गई निर्माण सामग्री को हटाने के लिए नगर पालिका द्वारा जी जेसीबी मशीन और कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है जो शहर में रखी गई निर्माण सामग्री को जप्त करने का काम करेंगे उन्हें बताया कि बार-बार लोगों को चेतावनी दी जाती है लेकिन उसके बावजूद भी सड़कों पर निर्माण सामग्री रख दी जाती है अब उसके खिलाफ नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया जाएगा और संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए जाएं