लंबे समय से मसूरी में शटल सर्विस को लेकर कवायद जारी थी जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद उप जिला अधिकारी द्वारा किंक्रेग स्थित कार पार्किंग का निरीक्षण किया गया और शटल सेवा शुरू करने को लेकर तैयारी का जायजा लिया पर्यटन नगरी मसूरी में टेंपो ट्रेवल्स वाहनों से लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल पाएगी इसको लेकर पूर्व में कई बैठकों का दौर चल चुका है और अब पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में शटल सेवा से काफी हद तक जाम से निजात मिल पाएगी
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किया निर्देशित
गत वर्ष जिलाधिकारी द्वारा सटल सेवा शुरू करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया था और स्थान चयन को लेकर भी कार्य करने की बात की गई थी जिसके बाद गज्जी बैंड के निकट कार्य शुरू किया गया और वहां पर शटल सेवा कार्यालय के साथ ही पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की गई थी लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद इस योजना को स्थगित कर दिया गया था लेकिन एक बार फिर शहर की मांग को देखते हुए शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है
लाइब्रेरी पर बनेगा ड्रॉपिंग प्वाइंट
उप जिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि पूर्व में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें निर्णय लिया गया था कि जल्द शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी उन्होंने बताया कि बड़े मोड़ और किंक्रेग से शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी लाइब्रेरी पर ड्रॉपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा जहां से पर्यटकों को ड्रॉप कर वाहनों को वहां से वापस शटल सेवा पॉइंट पर लाया जाएगा इसके अलावा बड़े टेंपो ट्रेवल्स को कार पार्किंग में पार्क किया जाएगा उन्होंने बताया कि टैक्सी यूनियन द्वारा भी उन्हें आश्वासन दिया गया है कि सटल सेवा से ड्रॉपिंग प्वाइंट पर वाहनों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी ताकि वहां पर जाम ना लगे
टेक्सी यूनियन के प्रधान सुमित ने बताया कि जिला अधिकारी के आश्वासन के बाद उनके द्वारा सटल सेवा शुरू करने का कार्य किया गया था लेकिन गत वर्ष यह योजना धरातल पर नहीं आ पाई अब एक बार फिर शटल सेवा शुरू की जा रही है और उन्हें उम्मीद है कि उनका रोजगार इससे बढ़ेगा और शहर में लगने वाले अनावश्यक जाम से भी राहत मिल पाएगी