पर्यटन सीजन इन दिनों चरम पर है देश विदेश से लाखों पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं लेकिन शहर की व्यवस्थाएं सुधारने में शासन प्रशासन पूरी तरह से नाकाम दिख रहा है जाम की समस्या लगातार बनी हुई है और पर्यटकों के साथ भी स्थानीय लोगों को भी घंटों जाम फसना पड़ रहा है पर्यटन सीजन से पहले व्यवस्थाओं को लेकर बैठकों का दौर जारी रहता है लेकिन धरातल पर कहीं भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है
लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी
जाम के कारण उन्हें स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि नगर पालिका द्वारा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था और 35 लोगों को संविदा पर रखकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद भी शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है भारी सीजन में लंढोर बाजार की सड़क को खोद दिया गया वही मोतीलाल नेहरू मार्ग पर भी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया जबकि इससे पहले शहर में व्यवस्थाएं बनाई जानी थी
सीढ़ियां तोड़कर वाहनों की आवाजही
एलेन स्कूल के निकट रामादेवी जाने वाले मार्ग की सीढ़ियां तोड़कर वाहनों की आवाजही के लिए बनाया जाना था बाकी आसपास के स्कूल में जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी ना हो लेकिन बैठक में तो शहर की व्यवस्था बनाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती है लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है इस मार्ग के बन जाने से सेंट क्लेयर स्कूल बाल शिक्षा सदन स्कूल वायनबर्ग एलेन स्कूल सेंट जॉर्ज कॉलेज हिलबर्ड स्कूल आरएन भार्गव इंटर कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिल जाती