चंपावत जिले के लोहाघाट से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ सवर्ण वर्ग टैक्सी चालकों के द्वारा लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास डूंगरा बोरा निवासी एक अनुसूचित वर्ग के टैक्सी चालक को सवारियो से दिल्ली का किराया कम लेने पर उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें जूते की माला पहनाई गई है तथा उनका फोन भी जब्त कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डुंगरा बोरा निवासी टैक्सी चालक प्रेम राम जो डूंगरा बोरा से दिल्ली टैक्सी चलाते हैं। जब वह सवारी लेकर दिल्ली जा रहे थे तो तभी कुछ और दिल्ली चलाने वाले वाहन चालकों ने उन्हें लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास घेर लिया तथा तथा सवारियो से कम किराया लेने की बात कहते हुए उनके साथ हाथापाई व गाली गलौज करने के अलावा उनके गले में जुतो की माला डाल दी तथा उनका फोन भी छीन लिया। वहीं घटना पर चालक के परिजनों व ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए इस घटना को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए पुलिस व प्रशासन से आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित चालक की पत्नी व परिजनों ने कहा इस घटना से पीड़ित चालक काफी भयभीत है तथा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से उनके आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है
अनुसूचित जाति के लोगों में नाराजगी
वही इस घटना को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में गहरी नाराजगी है। सभी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित वर्ग के लोग पीड़ित चालक प्रेम राम के साथ लोहाघाट थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में पीड़ित चालक प्रेम राम ने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना की नाम जद तहरीर थाना अध्यक्ष लोहाघाट को सोपी। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश्वर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया मामला काफी गंभीर है पीड़ित चालक प्रेम राम की तहरीर पर चारों नामजद आरोपी वीरेंद्र सिंह सोहन सिंह हरीश सिंह बोहरा व मोहन चंद के खिलाफ एससी एचसी एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उन्होंने कहा जल्द जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना की चारों ओर निंदा
पीड़ित चालक प्रेम राम ने बताया आरोपी उससे पहले से ही रंजिश रखते थे यह लोग सवारियो से किराया भी ज्यादा वसूलते हैं। जब वह सवारी लेकर दिल्ली जा रहा था तभी इन चारों के द्वारा उसे रास्ते में घेर कर उसके साथ मारपीट गाली गलौज करते हुए गले में जूते की माला डाल दी तथा उसका फोन भी छीन लिया बताओ उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे वह काफी डर गया। मामले में पीड़ित के पिता व थाने में आए समस्त लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की चारों ओर निंदा हो रही है लोग सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।