ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे चंपावत जिले के मेडिकल स्टोर। जिले के समस्त मेडिकल स्टोर स्वामी ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मुखर हुए है। विरोध स्वरूप 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखेंगे। जिला केमिस्ट्र एसोसिएशन चंपावत उत्तरांचल औषधि व्यावसायी महासंघ ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की है
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग
मेडिकल स्टोर्स के संचालकों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग की है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन चंपावत के जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती तथा ड्रग एसोसिएशन लोहाघाट के अध्यक्ष हेमचंद्र पुनेठा ने बताया कि कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। कहा ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर एसोसिएशन 20 मई को चंपावत जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखेगा। उन्होंने बताया सरकार के द्वारा भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री शुरू कर दी है। जो दवा उपभोक्ताओं को बिना किसी चिकित्सक की सलाह के उपलब्ध की जा रही है इसके भविष्य में घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा ऑनलाइन दवा बिक्री के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों की रोजी-रोटी पर भी बड़ा संकट पैदा हो रहा है।
व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील
उन्होंने बताया मेडिकल स्टोर संचालकों पर सरकार के द्वारा कई नियम कानून थोपे गए हैं। मेडिकल स्टोर संचालक हर दवा बिक्री का स्टॉक मेंटेनें करते हैं। उसके बावजूद भी सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री कर उन लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। जो कि मेडिकल स्टोर स्वामी होने नहीं देंगे उन्होंने कहा इसके विरोध स्वरूप 20 मई को पूरे भारत के समस्त मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। उन्होंने समस्त दवा व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिस तरह ऑनलाइन व्यापार से व्यापारियों पर रोजी-रोटी का संकट छा रहा है अब सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री कर देश के मेडिकल स्टोर स्वामियों पर अत्याचार कर रही है।