देहरादून : उत्तराखंड में पेपर लीक मामलों को लेकर चल रही सियासत के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं की कथामी ने कहा कि युवा पीढ़ी और नौजवान देश का भविष्य हैं ऐसे में सभी को सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है
छात्रों को संयम बनाए रखने की अपील
कहा कि किसी भी मांग या समस्या को लेकर आवाज उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन विरोध के दौरान अनुशासन और शालीनता बनाएित अभद्र टिप्पणियों और अश्लीलता से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम धामी ने युवाओं से संयम और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा पीढ़ी और नौजवान देश का भविष्य हैं ऐसे में सभी को सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है इसलिए किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखते समय भाषा और व्यवहार में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।
लोकतंत्र में बात रखने का अधिकार
सीएम धामी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन इसके लिए कई लोकतांत्रिक तरीके मौजूद हैं। उन्होंने अपील की कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भी ऐसे तरीकों को अपनाया जाना चाहिए जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मांग या समस्या को लेकर आवाज उठाना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध के दौरान अनुशासन और शालीनता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सोच-समझकर बोलने और संयम के साथ अपनी बात रखने की अपील की।
भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवा नाराज
गौरतलब है कि पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिनमें कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा और व्यवहार दिखाई देने के दावे किए गए।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पेपर लीक मुद्दे पर चल रही राजनीतिक बहस के बीच प्रदर्शन के तरीके और मर्यादा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।