चंपावत जिले के पाटी में हुए नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 164 मतों से हराकर जीत हासिल करते हुए पाटी नगर पंचायत के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है। रिटर्निंग ऑफिसर अजय सिंह ने बताया नारायण लाल को 678 मत भाजपा के नवीन राम को 514 मत तथा निर्दलीय पार्वती देवी को 301 मत मिले उन्होंने कहा चुनाव में नारायण लाल ने 164 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा सभी विजेताओं को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है कहा मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्ण निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई।
क्षेत्र की जनता का किया धन्यवाद
तो वही पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम को जीत दिलाने के लिए भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं के द्वारा जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया गया था पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में नाकाम साबित हुए। वही निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को 164 मतों से हराकर भाजपा की जीत के सपनों पर पानी फेर दिया है। नारायण की जीत के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे जो सच साबित हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। उन्होंने नारायण लाल को बधाई देते हुए रंग गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। तो वही जीते प्रत्याशी नारायण लाल ने इसे क्षेत्र की जनता की जीत बताया तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। जहा नारायण समर्थकों में उत्साह है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ में मायूसी है। मतगणना में तीन बार रिकाउंटिंग व चुनाव परिणाम घोषित करने में देरी पर नारायण लाल के समर्थकों ने नाराजगी जताई।
निर्दलीय ने तीन वार्डो में बढ़त की हासिल
निर्दलीय नारायण लाल ने तीन वार्डो मे बढ़त हासिल की जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को न्यू कलोनी वार्ड से बढ़त मिली। मतगणना भारी सुरक्षा के बीच की गई। 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के लिए जीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था पर भाजपा को हार मिली। बड़ी जीत मिलने पर निर्दलीय नारायण लाल व वार्ड सदस्यों के समर्थकों ने पार्टी बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। पाटी नगर पंचायत के 4 वार्डों से बलराज शांति संगीता व नवल ने मारी बाजी। जिसमें न्यू कलोनी वार्ड से नवल पचौली रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी पूनाकोट वार्ड से संगीता तथा जोलाड़ी वार्ड में बबलू सिंह उर्फ बलराज पाटनी ने शानदार जीत हासिल की।