उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी सेनि.के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में बीसी खंडूड़ी का योगदान मील के पत्थर की तरह अमिट रहेगा। उनके निधन से भारत ने एक ऐसे विशिष्ट सैनिक सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठा वाले राजनेता को खो दिया है।
राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान और नेतृत्व के गुण हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कई नेताओं ने भी बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें एक साहसी और दूरदर्शी नेता बताया जिनकी सेवाएँ राज्य और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक रही। बीसी खंडूड़ी ने न केवल सैन्य क्षेत्र में बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक जीवन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन एक युग का अंत माना जा रहा है और उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।