आगामी 17 जुलाई को देहरादून मे राहुल गाँधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियो का जायजा लेने उत्तराखंड कांगेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गौदियाल हरिद्वार पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने जो छात्रों के समर्थन में महिम छेड़ी है वह अनजान तक जरूर पहुंचेगी और निर्णय यह होगा कि चाहे केंद्र की सरकार हो और चाहे नौ बार पेपर लीक करने वाली उत्तराखंड की भाजपा सरकार हो दोनों को ही छात्रों के हितों में फैसलें लेने होंगे
बद्री केदार मंदिर समिति को लिया आढ़े हाथों
उन्होंने कहा कि अब इस तरह के मामलों की आती हो चुकी है और छात्रों के हितों का किसी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है राहुल गांधी का दौरा उत्तराखंड की सरकार को हिलाने वाला होगा वही इस मौके पर राम मंदिर के बाद उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में जिस तरह से चढ़ावे में हेरा फेरी पाई गई है उसको लेकर भी गणेश गोदियाल ने केवल बद्री केदार मंदिर समिति को आढ़े हाथों लिया बल्कि भाजपा सरकार को भी सख्त लहजे में कहा कि आखिर इतना सब होने के बाद धामी सरकार ने मंदिर समिति को भंग क्यों नहीं किया है कांग्रेस के द्वारा बार-बार दबाव देने के बाद बड़ी मुश्किल से कार्रवाई की गई
समिति के अध्यक्ष को दी चुनौती
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंदिर समिति के नये अध्यक्ष द्वारा उन पर हमला करते हुए जिस प्रकार से बयान बाजी की गई है उसको वह खुली चुनौती देते हैं और वर्तमान अध्यक्ष को प्रेस क्लब देहरादून में आमने-सामने आने की चुनौती देते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी कार्य उनके समय मे मंदिर समिति में रहते हुए किए हैं वह मंदिर की भलाई के लिए किए हैं ना कि किसी प्रकार की हेरा फेरी की गई है उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष कल 12:00 बजे प्रेस क्लब देहरादून पहुंचे और जो भी उन पर आरोप हैं उनको सिद्ध करके दिखाएं और कांग्रेस के द्वारा जो भी वर्तमान स्थिति में सवाल किए जा रहे हैं उनका वे जवाब दें।