रुड़की के आसफनगर से पाकिस्तान कनेक्शन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में रुड़की-आसफनगर की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
छापेमारी से इलाके में दहशत
जानकारी के अनुसार आसफनगर में सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी से इलाके में दहशत फैल गई। पूछताछ के दौरान पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का एंगल सामने आया है जिसमें युवती का नाम जुड़ा है।
बड़ी चिंता यह है कि क्या यह मामला सीमापार नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। युवती को ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ लिया गया और जांच एजेंसियां पूरे फाइनेंशियल ट्रेल और कथित ट्रांजेक्शन कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।
गिरफ्तारी से संबंधित नेटवर्क की पड़ताल
पुलिस के सूत्रों के अनुसार युवती की गिरफ्तारी से संबंधित सभी लेन-देन और नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या और कौन लोग इसमें शामिल हैं और यह नेटवर्क किस हद तक सीमापार गतिविधियों से जुड़ा है।
यह मामला अब पूरे उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों में सुर्खियों में है करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन और पाकिस्तान कनेक्शन का एंगल गंभीर सुरक्षा मसला बनता जा रहा है।