बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी मसूरी पहुंचीं जहां उन्होंने शहर के प्रसिद्ध बेकरी ब्रांड एलोरा स मेल्टिंग मोमेंट्स के प्रमोशनल कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस दौरान उन्होंने माल रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के मौसम की खुलकर सराहना की
सड़क मार्ग से की यात्रा
संगीता बिजलानी ने कहा कि उन्होंने पहली बार सड़क मार्ग से मसूरी की यात्रा की और यह सफर उनके लिए बेहद यादगार रहा। पहाड़ों की हरियाली ठंडी हवाएं और रास्ते का मनमोहक नजारा उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि मसूरी वास्तव में एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है और यहां का प्राकृतिक वातावरण हर किसी का मन मोह लेता है उन्होंने मसूरीवासियों और अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यावरण को हमेशा सुरक्षित रखें। उनका कहना था कि मसूरी की पहचान इसकी स्वच्छता हरियाली और शांत वातावरण से है जिसे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संजोकर रखना चाहिए
मेल्टिंग मोमेंट्स के कार्यक्रम में शामिल
पत्रकारों द्वारा उनकी आगामी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर सवाल पूछे जाने पर संगीता बिजलानी ने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल यह उनके प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज है उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वह अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स की जानकारी सभी के साथ साझा करेंगी उन्होंने बताया कि एलोरा स मेल्टिंग मोमेंट्स के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह माल रोड पर घूमकर मसूरी का आनंद लेंगी और इसके बाद देहरादून के लिए रवाना होंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला