हरिद्वार : नई वाहन पंजीकरण सीरीज UK08 BM शुरू होते ही हरिद्वार में VIP और फैंसी नंबरों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन मालिकों ने अपनी पसंद के नंबर हासिल करने के लिए खुलकर बोली लगाई। इस दौरान कई नंबर लाखों रुपये में बिके और विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ।
0001 नंबर ₹4.91 लाख
सबसे अधिक चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही जिसके लिए ₹5.40 लाख की सबसे ऊंची बोली लगी। इसके अलावा UK08 BM 0001 नंबर ₹4.91 लाख 0007 नंबर ₹3.88 लाख 0008 नंबर ₹1.73 लाख और 0002 नंबर ₹1.41 लाख में नीलाम हुआ।
यही नहीं 1111 8888 5555, 0101 और 0077 जैसे फैंसी नंबरों के लिए भी लोगों में खासा क्रेज देखने को मिला। इन नंबरों को हासिल करने के लिए भी ई-नीलामी में प्रतिस्पर्धा रही।
ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी
एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार निखिल शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इच्छुक वाहन मालिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद के नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैंसी नंबरों की नीलामी से सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है जिसका उपयोग सार्वजनिक सेवाओं और विकास कार्यों में किया जाता है।
VIP नंबरों की मांग
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर नई वाहन पंजीकरण सीरीज जारी होने पर VIP और फैंसी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि हरिद्वार में भी नई UK08 BM सीरीज के शुरू होते ही ई-नीलामी में रिकॉर्ड स्तर की बोली देखने को मिली।