ऊधम सिंह नगर के खटीमा में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान के तहत एईआरओ अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की आगामी प्रक्रिया नोटिस जारी करने दावे-आपत्तियों के निस्तारण और निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन तक की कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
फोम बीएलओ ऐप पर अपलोड
तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएलएमटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्री-एसआईआर के दौरान मतदाताओं की मैपिंग की गई थी। इसके बाद गणना फार्म वितरित किए गए और बीएलओ द्वारा भरे हुए फार्मों को बीएलओ ऐप पर अपलोड कर डिजिटलाइज किया गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब जिन मतदाताओं की मैपिंग में विसंगतियां सामने आई हैं उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके लिए 12 एईआरओ नियुक्त किए गए हैं जो नोटिसों की सुनवाई कर उनका निस्तारण करेंगे।
आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा
साथ ही फार्म-6 7 और 8 पर प्राप्त दावे और आपत्तियों का भी नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निष्पक्ष और सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं वे नए सिरे से आवेदन कर सकेंगे। दावे आपत्तियों और नोटिसों के निस्तारण के बाद 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।