पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद के चलते ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं जिसके कारण शहर में जगह जगह लंबा जाम देखने को मिल रहा है वीकेंड पर देहरादून मसूरी मार्ग से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए
सड़कें संकरी होने से यातायात प्रभावित
वीकेंड में की गई पड़ताल में सामने आया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन जाम की सबसे बड़ी वजह बन रहे है शहर के भीतर पार्किंग व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है कई लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा जबकि स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
पर्यटन सीजन में ट्रैफिक का दबाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि वीकेंड और पर्यटन सीजन में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है उनका मानना है कि यदि पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पार्किंग होटल होम स्टे के लिए गए निर्माण भी जाम की बड़ी वजह है आने वाले समय में मसूरी में ट्रैफिक एक बड़े संकट का रूप ले सकता है लोगों ने सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन से प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की है