मंगलौर के खालसा मोहल्ले में कथित रूप से अवैध कच्ची और पक्की शराब की बिक्री से नाराज़ महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की खुलेआम तस्करी से मोहल्ले का माहौल बिगड़ रहा है और उनके परिवारों व बच्चों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है। वही शराब माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा की शराब माफियाओं को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है अवैध शराब माफियाओं पर कोई ठोस कार्यवाही नही की जा रही है उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर जल्दी इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा
खालसा मोहल्ले में हंगामा
वहीं प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि अब किसी भी सूरत में क्षेत्र का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे और शराब बेचने वालों के खिलाफ लगातार महिलाएं एकत्रित होकर जवाब देने का काम करेंगे मंगलौर के खालसा मोहल्ले में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से अवैध कच्ची और पक्की शराब का कारोबार चल रहा है लेकिन शिकायतों के बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। महिलाओं का आरोप है कि शराब की बिक्री के कारण उनके बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि बेटियां भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
शराब कारोबारियों ने दी धमकी
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग उन्हें धमकियां देते हैं और उन्हें कानून का कोई भय नहीं है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई और मोहल्ले से अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं कराया गया तो सभी महिलाएं मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगी। फिलहाल महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करते हैं और खालसा मोहल्ले में अवैध शराब के कथित कारोबार पर कब तक अंकुश लगाया जाता है।