देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CAA को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। साल 2019 में संसद में पास हुए इस कानून अब लागू हो गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने का केंद्र सरकार का कदम पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में मजहबी बर्बरता से पीड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानजनक जीवन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CAA को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। साल 2019 में संसद में पास हुए इस कानून अब लागू हो गया।
Comments (0)