यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 18 मार्च 2026 को निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लांच करेंगे। निवेश मित्र 2.0 पोर्टल की तुलना में 3.0 पोर्टल के साथ सभी संबंधित सरकारी विभागों को जोड़ा गया है। आपको बता दें कि, इससे निवेशकों को विभिन्न प्रकार की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण) लेने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
2018 में निवेश मित्र पोर्टल को लांच किया था
इसके साथ ही निवेश को लेकर जारी की जाने वाली प्रोत्साहन राशि की भी जानकारी निवेशकों को सिंगल क्लिक पर मिलेगी।औद्योगिक विकास विभाग ने निवेशकों की सुविधा के लिए वर्ष 2018 में निवेश मित्र पोर्टल को लांच किया था। आपको बता दें कि, इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत करीब 20 से अधिक प्रकार की सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई गई थीं।
44 प्रकार की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध होगी
निवेशकों के सुझाव पर इसे और विकसित करके निवेश मित्र 2.0 लांच किया गया था। इसके जरिए करीब 44 प्रकार की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही थीं। अब निवेश मित्र 3.0 पोर्टल में करीब 200 प्रकार की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।पहले निवेशकों को निवेश का प्रस्ताव देने के लिए अलग से लागिंग आइडी बनाना पड़ता था और जिस क्षेत्र में निवेश करना है उससे संबंधित फार्म भरना पड़ता था। अब इसके स्थान पर आवेदन के लिए आनलाइन एक ही फार्म भरना होगा। इस फार्म में किस क्षेत्र में निवेश करना है उसकी जानकारी देनी होगाी।
54 निवेशकों की सूची तैयार की जा चुकी है
इसके बाद निवेशकों को संबंधित निवेश पर कितनी प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी और नीति के अनुसार उन्हें दिए जाने वाले अन्य लाभों की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। लोकभवन में 18 मार्च को पोर्टल को लांच करने के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने वालों को प्रोत्साहन राशि का भी आनलाइन वितरण किया जाएगा। इसके लिए 54 निवेशकों की सूची तैयार की जा चुकी है।
Comments (0)