भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को इस साल BCCI के नमन अवॉर्ड समारोह में प्रतिष्ठित कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए दिया जा रहा है।
राहुल ने कोच और खिलाड़ी अहम भूमिका निभाई
राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में अहम भूमिका निभाई है। बतौर बल्लेबाज उनकी तकनीक, धैर्य और मजबूत खेल शैली के कारण उन्हें “द वॉल” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई यादगार पारियां खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।
कोच के रूप में द्रविड़ का योगदान अहम रहा
कोच के रूप में भी द्रविड़ का योगदान बेहद अहम रहा। उनके मार्गदर्शन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और टी-20 विश्वकप 2024 का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही भारत का लंबे समय से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार खत्म हुआ। इसके बाद टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और भारत ने आगे चलकर ICC चैंपियनस ट्रॉफीऔर टी-20 विश्वकप 2026 भी अपने नाम किए।
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट में राहुल द्रविड़ का योगदान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। खिलाड़ी के रूप में दा वॉल के नाम से पहचाने जाने वाले राहुल की महान उपलब्धियां और कोच के रूप में टीम को मिली सफलताएं उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सम्मानित व्यक्तित्वों में शामिल करती हैं।
Comments (0)