महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
आज सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
आज आखिरी दिन है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। पिछले 44 दिन में 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।
आज सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग स्नान कर चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
महाकुंभ में आखिरी स्नान को देखते हुए प्रयागराज शहर में 25 फरवरी की शाम से वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है। मेले के अंदर भी वाहन नहीं चल रहे हैं। रात से ही संगम जाने वाले रास्तों पर भारी भीड़ है। संगम घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराए जा रहे हैं, ताकि वहां भीड़ न उमड़े।
श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश
महाकुंभ मेले में हजारों-लाखों की तादाद में संगम तट पर अमृत स्नान करते हुए श्रद्धालुओं पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुष्प वर्षा की गई. यह पुष्प वर्षा हेलीकॉप्टर के द्वारा की गई, जिससे श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और आनंद की झलक दिखाई दी.
Comments (0)